Home›Khabar Junction›
Farmers Will Get New Organic Products Roots Will Be Strengthened And Crops Will Be Protected From Diseases
किसानों को मिलेंगे नए जैविक उत्पाद : मजबूत होंगी जड़ें और फसल को बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:12 PM IST
सार
INERA ने किसानों के लिए BioMorphX, Leiro Biostamin और XOVIO Milvaura पेश किए हैं। जानिए ये नए जैव उत्पाद फसल की जड़ों, फूलों, फलों और बीमारियों से बचाव में कैसे मदद करेंगे।
कृषि जैव तकनीक कंपनी एब्सोल्यूट (Absolute) की इकाई INERA ने किसानों के लिए फसल सुरक्षा और पोषण से जुड़े नए उत्पाद पेश किए हैं। कंपनी ने NAVODAYA 2026 नाम से आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में इन उत्पादों को डीलरों के सामने पेश किया। इनमें जैव उत्तेजक (बायोस्टिमुलेंट), पोषक तत्वों के बेहतर इस्तेमाल में मदद करने वाले उत्पाद और विशेष उर्वरक शामिल हैं।
कंपनी के मुताबिक, इस नई उत्पाद श्रृंखला में BioMorphX प्रमुख उत्पाद है। यह कंपनी का पेटेंट प्राप्त जैव उत्तेजक है। बुवाई के समय इसे मिट्टी या बीज पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पौधों की जड़ों के आसपास की गतिविधियां बढ़ती हैं और जड़ें मजबूत होती हैं। कंपनी का दावा है कि इससे फसल का विकास बेहतर और एक समान होता है।
इसके अलावा, Leiro Biostamin नाम का पौधों से तैयार प्रोटीन आधारित उत्पाद भी पेश किया गया है। इसका छिड़काव पत्तियों पर किया जाता है। यह प्रतिकूल मौसम और दूसरी प्राकृतिक परिस्थितियों के तनाव में फसलों के फूल और फल को गिरने से बचाने में मदद करता है।
कंपनी ने XOVIO Milvaura नाम का जैविक फफूंदनाशक भी पेश किया है। इसका इस्तेमाल अंगूर सहित फल और सब्जियों की फसलों को पाउडरी मिल्ड्यू और डाउनी मिल्ड्यू जैसी फफूंद जनित बीमारियों से बचाने के लिए किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इससे फसल में रासायनिक अवशेष कम रखने में भी मदद मिल सकती है। एब्सोल्यूट के संस्थापक और सीईओ अगम खरे ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य प्रकृति और विज्ञान के मेल से खेती को टिकाऊ और किसानों के लिए लाभकारी बनाना है।
कंपनी के अनुसार, उसके उत्पाद नेचर इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इसमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जुटाए गए 35 हजार से अधिक सूक्ष्मजीवों के स्ट्रेन शामिल हैं। कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से भी नए जैविक समाधान विकसित कर रही है। भविष्य में RNAi आधारित जैविक फसल सुरक्षा उत्पाद और पेप्टाइड आधारित कृषि इनपुट विकसित करने की भी योजना है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।