विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Fadnavis Will Celebrate Diwali With Drought Affected Farmers Will Spend The Night In This Village There Will

सूखा प्रभावित किसानों संग दिवाली मनाएंगे फडणवीस : इस गांव में बिताएंगे रात; सिंचाई से फसल बीमा तक पर होगी बात

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 07 Nov 2026 06:28 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सूखा प्रभावित किसानों के साथ मनाएंगे दिवाली।
  • नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के बीच बिताएंगे रात।
  • किसानों से सिंचाई, फसल बीमा और पानी की उपलब्धता पर करेंगे चर्चा।
  • रविवार को नरखेड़ तालुका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके साथ दिवाली मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शनिवार शाम नागपुर से लोहारी सावंगा गांव के लिए रवाना होंगे। वे गांव में रात बिताएंगे और किसानों व उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री किसानों की खेती से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे। इनमें सिंचाई की सुविधा, फसल बीमा, पानी की उपलब्धता और स्थानीय स्तर पर आ रही दूसरी परेशानियां शामिल हैं।

किसानों के बीच रहकर जानेंगे खेती की समस्याएं
प्रदेश में सूखे जैसी गंभीर स्थिति के कारण खेती-किसानी प्रभावित हुई है। इससे कई किसान परिवार आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा किसानों का मनोबल बढ़ाने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री किसानों को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि मुश्किल समय में सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें अकेले इस संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक
रविवार सुबह सीएम नरखेड़ तालुका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। वापसी के दौरान मुख्यमंत्री कुछ अन्य गांवों में भी रुक सकते हैं। इस दौरान वे खेतों का निरीक्षण करेंगे और चल रहे जल संरक्षण कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।

मंत्रियों से भी किसानों के साथ दिवाली मनाने की अपील
सीएम फडणवीस इससे पहले राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से अपील कर चुके हैं कि वे दिवाली के दौरान कम से कम एक दिन किसी गांव में किसानों के साथ बिताएं। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पहल से मंत्रियों को किसान परिवारों की मुश्किलों को करीब से समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही वे किसानों के सुख-दुख में शामिल होकर उन्हें भावनात्मक सहयोग भी दे सकेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन