विज्ञापन
Home› Khabar Junction› English Heading Maharashtra Ministers To Celebrate Diwali With Drought Hit Farmers In Villages

महाराष्ट्र : सूखे से जूझ रहे किसानों के साथ गांवों में दिवाली मनाएंगे फडणवीस सरकार के मंत्री

गांव जंक्शन डेस्क, नागपुर Published by: Umashankar Mishra Updated Sat, 07 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के सभी मंत्री सूखे से प्रभावित किसानों के साथ गांवों में दिवाली मनाएंगे। सरकार ने किसानों को तत्काल राहत देने के लिए 7,500 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी मंत्री इस बार दिवाली किसानों के बीच गांवों में मनाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य संकट से जूझ रहे किसानों का हौसला बढ़ाना और उन्हें सरकार के साथ होने का भरोसा दिलाना है।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के किसान इस समय बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सभी मंत्रियों ने गांवों में जाकर किसानों के साथ समय बिताने और उनसे बातचीत करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सूखे का तत्काल समाधान संभव नहीं है, लेकिन सरकार प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता देगी।

डेढ़ करोड़ किसानों को मिलेगी अग्रिम राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि 27 अक्तूबर को अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि राज्य के करीब 1.50 करोड़ किसानों के बैंक खातों में एक सप्ताह के भीतर 5,000 रुपये की अग्रिम सूखा राहत राशि पहुंचाई जाए। इसके लिए राज्य सरकार ने कुल 7,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। 

फडणवीस ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि बैंक राहत राशि से किसी तरह की कटौती न करें और पूरी रकम किसानों के खातों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन