प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों में शामिल एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अक्तूबर महीने में 16,921 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा 2025 के अक्तूबर महीने में बिके 18,798 ट्रैक्टरों से 10 प्रतिशत कम है। दूसरी तरफ निर्यात के मोर्चे पर कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
घरेलू बाजार में बिक्री 10.9 फीसदी लुढ़की
केवल घरेलू बाजार की बात करें, तो अक्टूबर में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की की ट्रैक्टर बिक्री 10.9 प्रतिशत गिरकर 16,412 यूनिट रह गई। वहीं, पिछले साल की इसी महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 18,423 ट्रैक्टर बेचे थे।
निर्यात चमका, 35.7 प्रतिशत का उछाल
घरेलू बाजार में आई मंदी के उलट, विदेशी बाजार से कंपनी के लिए अच्छे संकेत मिले हैं। अक्तूबर महीने में कंपनी का ट्रैक्टर निर्यात 35.7 प्रतिशत बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने इस बार 509 ट्रैक्टर विदेशों में भेजे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 375 ट्रैक्टरों का निर्यात किया गया था।
त्योहारों के समय और मानसून ने रोकी उद्योग की रफ्तार
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, अक्तूबर 2026 के दौरान पूरे ट्रैक्टर उद्योग में कुछ नरमी देखने को मिली है। कंपनी ने साफ किया कि पिछले साल की ऊंचे आधार, त्योहारों के समय में हुए बदलाव और मानसून से जुड़ी रुकावटों के चलते ट्रैक्टरों की कुल बिक्री पर असर पड़ा है।
लागत में तेजी से आगागी समय मांग सुस्त रहने की संभावना
कंपनी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते उत्पादन और कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद कीमतों को लेकर जो कदम उठाए गए हैं, उनके असर से आने वाले निकट भविष्य में ट्रैक्टरों की मांग में नरमी बनी रहने की संभावना है।