Home›Khabar Junction›
Cyclone Akvan Triggers Rain In Jharkhand Primary Classes Suspended In Some Districts
Cyclone Akwan: चक्रवात अकवन से झारखंड में बारिश का अलर्ट, किसानों पर पड़ सकती है मार, धान की फसल पर संकट
गांव जंक्शन डेस्क, रांची
Published by: Umashankar Mishra
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:19 PM IST
सार
चक्रवात अकवन के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है और पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। राज्य की करीब 75 फीसदी धान फसल अभी खेतों में खड़ी है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है।
चक्रवात अकवन के प्रभाव से शुक्रवार सुबह झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने एहतियातन शुक्रवार को स्कूलों में प्राथमिक कक्षाएं स्थगित कर दीं।
चक्रवात ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ओडिशा के गोपालपुर के पास दस्तक दी। मौसम विभाग के रांची केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक, दोपहर बाद बारिश तेज होने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है। गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़ और जामताड़ा में इसी अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 नवंबर से मौसम में सुधार और 23 नवंबर से आसमान साफ रहने की संभावना है।
खड़ी धान फसल को नुकसान की आशंका
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विभागीय मंत्री इरफान अंसारी के मुताबिक, राज्य में अब तक करीब 25 फीसदी धान की कटाई हुई है, जबकि 75 फीसदी फसल खेतों में खड़ी है। लगातार भारी बारिश होने पर किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
उन्होंने कृषि विभाग और जिला प्रशासन को पंचायत तथा प्रखंड स्तर पर फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। नुकसान का संयुक्त आकलन कर प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।