विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Cm Sai Announces Dates For Paddy Procurement Target Set At 160 Lakh Metric Tonnes Token System Replaces Otp

CM साय ने धान खरीद की तारीख का किया एलान : खरीद लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन, OTP नहीं अब टोकन व्यवस्था हुई लागू

गांव जंक्शन डेस्क, रायपुर Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 25 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीदी, 31 जनवरी 2027 तक चलेगा खरीद अभियान।
  • धान खरीदी का लक्ष्य 140 से बढ़ाकर 160 लाख मीट्रिक टन किया गया।
  • धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण और खरीदी केंद्रों पर टोकन जरूरी।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने एमएसपी पर धान खरीद की तारीख का एलान कर दिया है। एक समारोह के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से एमएसपी पर धान की खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। इस बार किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का भुगतान किया जाएगा। नियमों के अनुसार, एक किसान से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान ही खरीदा जाएगा।

खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 160 लाख मीट्रिक टन हुआ
प्रदेश सरकार ने इस बार धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन तय किया है। जानकारी के अनुसार, बीते सीजन में खरीद का लक्ष्य 140 लाख मीट्रिक टन था, यानी इस बार 20 लाख मीट्रिक टन ज्यादा धान खरीदा जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच सालों में धान खरीदी के लक्ष्य में 63 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। साल 2021-22 में यह लक्ष्य सिर्फ 98 लाख मीट्रिक टन हुआ करता था।

कितनी तय हुई नमी की सीमा
किसानों को धान बेचने के लिए सबसे पहले एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा खरीद केंद्रों पर टोकन और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की गई है। धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत रखी गई है। इससे ज्यादा नमी मिलने पर धान नहीं खरीदा जाएगा।
इससे पहले राज्य में टोकन के बजाय ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाता था।


 


विज्ञापन
विज्ञापन