Home›Khabar Junction›
China Possesses The Most Arable Land Us Ranks Second Russia And Canada Lag Behind Find Out Where India Stand
चीन के पास खेती के लिए सबसे ज्यादा जमीन : अमेरिका 2 नंबर पर, रूस-कनाडा पिछड़े, जानें भारत किस पायदान पर है...
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:27 PM IST
सार
विश्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि चीन के पास सबसे ज्यादा खेती के लिए जमीन है। इसके बावजूद चीन कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा आयातक देश है। चीन के बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और रूस के पास खेती के लिए सबसे ज्यादा जमीन है। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर होने के बावजूद अमेरिका दूनिया का पहला सबसे बड़ा कृषि निर्यातक देश है। इस मामले में चीन दूसरे पायदान पर आता है। जानिए भारत का हाल...
पूरी दुनिया का पेट भरने के लिए 18 करोड़ वर्ग मील से ज्यादा खेती की जमीन मौजूद है। लेकिन, तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण खेती की जमीन का यह दायरा घट रहा है। वही, जलवायु परिवर्तन और मिट्टी की सेहत में गिरावट इस बड़े भू-भाग पर फसल उत्पादन पर असर डाल रही है।
चीन का अजब-गजब मामला
विश्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि चीन के पास सबसे ज्यादा खेती के लिए जमीन है। इसके बावजूद चीन कृषि उत्पादों का सबसे बड़ा आयातक देश है।
टॉप 5 देश और भारत का हाल
चीन के बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और रूस के पास खेती के लिए सबसे ज्यादा जमीन है। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर होने के बावजूद अमेरिका दूनिया का पहला सबसे बड़ा कृषि निर्यातक देश है। इस मामले में चीन दूसरे पायदान पर आता है।
चीन 20 लाख वर्ग मील के साथ पहले स्थान पर।
अमेरिका 16,27,576 वर्ग मील के साथ दूसरे स्थान पर।
ऑस्ट्रेलिया 14,02,492 वर्ग मील के साथ तीसरे स्थान पर।
ब्राज़ील 9,14,131 वर्ग मील के साथ चौथे स्थान पर।
रूस 8,32,826 वर्ग मील के साथ पांचवें स्थान पर।
इस सूची में भारत सांतवे पायदा पर आता है। हमारे पास खेती के लिए 6,89,466 वर्ग मील जमीन मौजूद है। भारत सांतवे स्थान पर होते हुए भी दूनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है। इसके अलावा वैश्विक मसाला बाजार में भारत का दबदबा है।
रूस और कनाडा से भी आगे क्यों है चीन?
रूस और कनाड़ा के पास कुल क्षेत्रफल दूनिया में सबसे ज्यादा है। लेकिन, इसके बाद भी चीन खेती योग्य भूमि के मामले में पहले स्थान पर है। इसके पीछे क्षेत्रफल का प्रकार वजह है, जैसे कनाडा-रूस का एक बड़ा हिस्सा बर्फीला है, जिससे यहां खेती नहीं हो सकती।
इन देशों से तुलना करने पर चीन की अधिक आबादी खेती-बाड़ी के काम में लगी हुई है, यह कारण मिलकर चीन को सबसे बड़ा खेती योग्य जमीन का मालिक बनाते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।