विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Bihar Big Opportunity For Farmers Improved Sugarcane Seeds Will Reach The Fields Free Of Cost Apply Online

Bihar: किसानों के लिए बड़ा मौका, खेत तक मुफ्त पहुंचेगा गन्ने का उन्नत बीज, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 12 Nov 2026 11:28 AM IST
सार

  • बिहार में मुफ्त गन्ना बीज वितरण योजना के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन।
  • किसानों को उन्नत और रोगमुक्त गन्ना बीज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • खेत तक बीज पहुंचाने, लोडिंग और अनलोडिंग का खर्च भी सरकार उठाएगी।
  • अपनी जमीन वाले किसान और बटाईदार दोनों योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • कम से कम 0.25 एकड़ और अधिकतम 2.5 एकड़ जमीन पर गन्ने की खेती के लिए मिलेगा मुफ्त बीज।

मुफ्त बीज बांटकर बिहार सरकार नए इलाकों में गन्ने की खेती को बढ़ावा देना चाहती है।
मुफ्त बीज बांटकर बिहार सरकार नए इलाकों में गन्ने की खेती को बढ़ावा देना चाहती है। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए अपनी मुफ्त गन्ना बीज वितरण योजना के तहत आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अब किसान 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन  केन केयर पोर्टल (Cane Care portal) के माध्यम से कर सकते हैं।

बीज के साथ-साथ खेत तक ढुलाई का खर्च भी उठाएगी सरकार
सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत किसानों को गन्ने की अच्छी पैदावार देने वाले, उन्नत और रोगमुक्त बीज बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि किसानों को बीज लाने के लिए कोई भाड़ा या मजदूरी नहीं देनी होगी। बीजों की गाड़ी में लोडिंग, अनलोडिंग और उन्हें सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाने का पूरा खर्च सरकार का खजाना उठाएगा।

नए इलाकों में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने का प्लान 
गन्ना विभाग ने इस योजना को चीनी मिल वाले और बिना चीनी मिल वाले, दोनों तरह के क्षेत्रों के लिए लागू किया है। चीनी मिल वाले इलाकों के ऐसे गांव जहां फिलहाल गन्ने की खेती नहीं होती है और गांव में गन्ने की खेती का कुल हिस्सा पांच एकड़ या उससे कम है, वहां के किसान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन गांवों की पहचान केन केयर पोर्टल पर 'गन्ना मुक्त गांव' के रूप में की गई है। यहां अपनी जमीन पर खेती करने वाले और बटाईदार (किराए पर खेती करने वाले), दोनों तरह के किसान आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन इलाकों में कोई भी चीनी मिल चालू नहीं है, वहां के सभी किसान (बटाईदार और अपनी जमीन वाले) इस योजना का फायदा उठाने के पात्र माने गए हैं।

कम से कम 0.25 एकड़ जमीन होना है जरूरी
सरकारी नियमों के अनुसार, इस योजना के तहत किसानों को कम से कम 0.25 एकड़ और ज्यादा से ज्यादा 2.5 एकड़ जमीन पर गन्ने की खेती करने के लिए ही मुफ्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा। गन्ना उद्योग विभाग ने योजना के पात्र सभी किसानों से यह अपील की है कि वे इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने के लिए 25 नवंबर तक केन केयर पोर्टल पर जाकर अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें।


विज्ञापन
विज्ञापन