विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Big News For The Gardeners Of Himachal Apple Center Of Excellence Will Be Built With The Help Of New Zealand

हिमाचल के बागवानों के लिए बड़ी खबर : न्यूजीलैंड की मदद से बनेगा सेब उत्कृष्टता केंद्र, मिलेंगे बेहतरीन पौधे...

गांव जंक्शन डेस्क, शिमला Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 28 Nov 2026 04:55 PM IST
सार

  • हिमाचल प्रदेश में न्यूजीलैंड के तकनीकी सहयोग से आधुनिक सेब उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार एमआईडीएच योजना के तहत 15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगी।
  • केंद्र में रूटस्टॉक्स पर तैयार उच्च गुणवत्ता वाले और रोगमुक्त सेब के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • बदलते मौसम के अनुकूल सेब की उन्नत किस्मों और हाई-डेंसिटी प्लांटेशन को बढ़ावा दिया जाएगा

हिमाचल के सेब बागवानों को न्यूजीलैंड की तकनीक का मिलेगा साथ।
हिमाचल के सेब बागवानों को न्यूजीलैंड की तकनीक का मिलेगा साथ। - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को आधुनिक और अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रदेश सरकार न्यूजीलैंड के तकनीकी सहयोग लेकर एक अत्याधुनिक सेब उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने न्यूजीलैंड के तकनीकी प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस परियोजना की औपचारिक जानकारी दी।

सेब उत्पादनमें सुधार की उम्मीद
बागवानी मंत्री के अनुसार, न्यूजीलैंड के साथ साझेदारी से राज्य में विश्वस्तरीय बागवानी तकनीक आएगी, जिससे स्थानीय बागवानों की आय और सेब की उत्पादकता में सुधार होगा। इस केंद्र के माध्यम से रूटस्टॉक्स पर तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले और रोगमुक्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, बदलते मौसम के अनुकूल सेब की उन्नत किस्में और सघन बागवानी प्रणाली (हाई-डेंसिटी प्लांटेशन) को बढ़ावा दिया जाएगा।

केंद्र सरकार से भी मिलेगी सहयोग
अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना केंद्र सरकार के एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत शुरू की जा रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार 15 करोड़ रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। समझौते के तहत न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ केंद्र की स्थापना, प्रबंधन और तकनीकी हस्तांतरण की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश का बागवानी विभाग भूमि, बुनियादी ढांचा और मानव संसाधन उपलब्ध कराएगा।

प्रशिक्षण और पौध वितरण की तैयारी
विभागीय निर्देशों के मुताबिक, यह केंद्र हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के बागवानों के लिए एक आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी काम करेगा। बागवानी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को केंद्र की स्थापना का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी वर्ष से ही उच्च गुणवत्ता वाली पौध का उत्पादन और बागवानों के बीच वितरण विधिवत रूप से शुरू किया जा सके।


विज्ञापन
विज्ञापन