Home›Khabar Junction›
Andhra Coffee Will Reach World From Araku Government Create Global Brand Naidu Said Empower Farmers
अराकू से दुनिया तक पहुंचेगी आंध्र की कॉफी: ग्लोबल ब्रांड बनाएगी सरकार, नायडू बोले- किसानों को करेंगे सशक्त
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:09 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस के मौके पर नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार अराकू को प्रमुख वैश्विक कॉफी डेस्टिनेशन बनाने में निवेश कर रही है। इससे स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाने और आंध्र प्रदेश को विश्व के कॉफी बाजार में मजबूत स्थान दिलाने में मदद मिलेगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी सरकार अराकू को दुनिया के प्रमुख कॉफी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना है कि अराकू कॉफी ब्रांड को मजबूत करने से स्थानीय कॉफी उत्पादकों को फायदा होगा और वैश्विक बाजार में आंध्र प्रदेश की पहचान मजबूत होगी।
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस के मौके पर नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार अराकू को प्रमुख वैश्विक कॉफी डेस्टिनेशन बनाने में निवेश कर रही है। इससे स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाने और आंध्र प्रदेश को विश्व के कॉफी बाजार में मजबूत स्थान दिलाने में मदद मिलेगी।
नायडू ने कहा कि दुनिया में करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में कॉफी का खास स्थान है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए दिन की शुरुआत अराकू कॉफी से होती है। इसमें आंध्र प्रदेश की समृद्ध विरासत का स्वाद मिलता है।”
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस पर अराकू कॉफी की यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य की पहाड़ियों में पैदा होने वाली यह कॉफी अब दुनिया के कई हिस्सों में लोगों के कप तक पहुंच रही है। अराकू कॉफी आंध्र प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र से जुड़ा प्रमुख उत्पाद है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से पडेरू क्षेत्र में किया जाता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।