संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमरोहा के आम के बाद अब यहां की सब्जियों की भी मांग बढ़ रही है। हसनपुर की अमिया फार्म फ्रेश फर्म ने हरी मिर्च, भिंडी, करेला और लौकी का निर्यात शुरू कर दिया है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भेजे गए सब्जियों के सैंपल पास होने के बाद अब नियमित निर्यात का रास्ता खुल गया है। इससे स्थानीय सब्जी उत्पादक किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने और उपज के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, अमरोहा के आम के निर्यात के जरिए फर्म ने अबू धाबी के व्यापारियों से कारोबारी रिश्ते बनाए थे। इन्हीं रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सब्जियों की खेप के सैंपल भेजे गए। इनमें करीब 700 किलोग्राम भिंडी, 100 किलोग्राम करेला, 200 किलोग्राम लौकी और 1,000 किलोग्राम हरी मिर्च शामिल थी। सैंपल की गुणवत्ता पर मुहर लगने के बाद सब्जियों का निर्यात शुरू हो गया है।
UAE में 1,000 रुपये तक बिक रही हरी मिर्च
विदेशी बाजार में अमरोहा की सब्जियों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। 2.80 किलोग्राम हरी मिर्च का एक बैग 35 से 40 दिरहम यानी भारतीय मुद्रा में करीब 900 से 1,000 रुपये में बिक रहा है। वहीं, चार किलोग्राम भिंडी, करेला या लौकी के बैग की कीमत 700 से 800 रुपये तक है। सब्जियों के निर्यात से स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नया बाजार मिलेगा। इससे उन्हें बेहतर कीमत मिलने की संभावना है। निर्यात बढ़ने से क्षेत्र में सब्जी की खेती को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।
सप्ताह में दो बार भेजी जाएगी सब्जियों की खेप
अमिया फार्म फ्रेश फर्म के एक्सपोर्टर इशांत सैनी के मुताबिक, आम के बाद अब सब्जियों के लिए भी यूएई का बाजार खुल गया है। फर्म की ओर से सप्ताह में दो बार सब्जियों का निर्यात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले 6013 प्रजाति की हरी मिर्च का सैंपल भेजा गया था। इसके पास होने के बाद बुधवार को 1,200 किलोग्राम हरी मिर्च की खेप यूएई भेजी गई है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।