Home›Khabar Junction›
Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Said India Brazil Together Can Strengthen Global Food Security Kn
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले: भारत-ब्राजील मिलकर वैश्विक खाद्य सुरक्षा को कर सकते हैं मजबूत, जानें
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:32 PM IST
सार
भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्राजील के संयुक्त प्रयास वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साओ पाउलो में ब्राजील के 27 सदस्यीय एग्रिबिजनेस समुदाय के साथ बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने ब्राजील में कृषि यंत्रों के व्यापक उपयोग, विशेष रूप से कपास और सोयाबीन की कटाई में, की सराहना की। उन्होंने इन क्षेत्रों में सहयोग की उम्मीद भी जताई है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ब्राजील दौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्राजील के संयुक्त प्रयास वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साओ पाउलो में ब्राजील के 27 सदस्यीय एग्रिबिजनेस समुदाय के साथ बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने ब्राजील में कृषि यंत्रों के व्यापक उपयोग, विशेष रूप से कपास और सोयाबीन की कटाई में, की सराहना की। उन्होंने इन क्षेत्रों में सहयोग की उम्मीद भी जताई है।
कृषि व्यापार और तकनीकी सहयोग पर चर्चा
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार को बढ़ावा देने, उन्नत उत्पादन तकनीकों के आदान-प्रदान, आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण विधियों को अपनाने, जैव ईंधन उत्पादन, तकनीकी नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण पर सहयोग के संभावनाओं पर चर्चा की है।
वर्तमान व्यापार 2-3 अरब डॉलर
ब्राजीलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में भारत-ब्राजील कृषि व्यापार 2-3 अरब अमेरिकी डॉलर का है। लेकिन, इसकी क्षमता 15-20 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। ब्राजील मुख्य रूप से भारत को उर्वरक, सोयाबीन, खाद्य फसलें, चीनी, मांस और सब्ज़ियां निर्यात करता है।
ब्राजीलअब खाद्य निर्यातक देश
ब्राज़ील के पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पहले ब्राजीलअपनी कुल खाद्य आवश्यकताओं का 30 प्रतिशत आयात करता था। लेकिन अब वह 500 अरब अमेरिकी डॉलर के कृषि उत्पादों का निर्यात करता है।
भारतीय दौरे का निमंत्रण
कृषि मंत्री चौहान ने ब्राजील की कृषि समुदाय को भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों को एक-दूसरे के अनुभवों को और बेहतर तरीके से जानने और तकनीकी साझेदारी को सशक्त करने का अवसर मिलेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।