किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद यूकेलिप्टस की उन्नत प्रजाति विकसित करने पर काम कर रही है। इसके तहत क्लोन पौधे तैयार किए जा रहे हैं, ताकि कम समय में अच्छी बढ़वार और बेहतर गुणवत्ता वाली लकड़ी का उत्पादन किया जा सके। इन पौधों को किसान खेतों की मेड़ और खाली पड़ी जमीन पर लगाकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
यह परियोजना प्रयागराज के झूंसी के अंदावा वार्ड स्थित मझलेपुर गांव में चलाई जा रही है। यहां विभाग की ओर से 2023 में यूकेलिप्टस के 200 पौधे लगाए गए थे। परियोजना सहायक शशि प्रकाश और वरिष्ठ वैज्ञानिक अनुभा श्रीवास्तव के मुताबिक, 2026 तक इन पौधों की लंबाई 25 से 50 मीटर तक पहुंच गई है। कुछ पौधों की ऊंचाई 52 मीटर तक होने की क्षमता बताई गई है।
शशि प्रकाश ने बताया कि किसान इन पौधों को अपने खेतों की मेड़ पर लगा सकते हैं। इससे खेती के साथ लकड़ी बेचकर भी आमदनी की जा सकती है। एक पेड़ से किसान को डेढ़ से दो लाख रुपये तक का लाभ मिलने की संभावना है।
इमारती लकड़ी और कागज उद्योग में मांग
यूकेलिप्टस की लकड़ी का इस्तेमाल इमारती लकड़ी, प्लाईवुड और कागज बनाने में किया जाता है। इन उद्योगों में इसकी मांग बनी रहती है। ऐसे में इसकी उन्नत प्रजाति किसानों के लिए कम समय में लकड़ी उत्पादन का अच्छा विकल्प बन सकती है।
क्लोन पौधों की खासियत यह है कि इनसे एक जैसे गुणों वाले पौधे तैयार किए जा सकते हैं। इससे पौधों की बढ़वार और लकड़ी की गुणवत्ता में एकरूपता लाने में मदद मिलती है। किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले पौधरोपण का विकल्प मिल सकता है।
मेड़ और खाली जमीन पर लगा सकते हैं पौधे
किसान इन पौधों को खेतों की मेड़, अनुपयोगी जमीन और व्यावसायिक पौधरोपण के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खेती की जमीन का बेहतर उपयोग करने के साथ अतिरिक्त आमदनी का रास्ता भी खुल सकता है। शशि प्रकाश ने बताया कि ये पौधे बंगलूरू के आईजीएफटी संस्थान से मंगवाए गए हैं। झूंसी में किसानों को एक पौधा 20 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।