Home›Dugdhshala›
No Msp For Milk Government Says Prices Will Continue To Be Market Linked
Milk MSP पर सरकार की दो टूक : संसद में दूध पर एमएसपी देने से केंद्र का साफ इनकार, कहा- कीमतें तय करेगा बाजार
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:23 PM IST
सार
दूध पर MSP लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
दूध की कीमतें बाजार आधारित व्यवस्था के तहत तय होती रहेंगी।
2024-25 में भारत का दूध उत्पादन बढ़कर 248 MMT पहुंचा।
मार्च 2026 तक 36,283 नई डेयरी सहकारी समितियां स्थापित की गईं।
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने संसद में कहा कि दूध पर एमएसपी देने की सरकार की कोई योजना नहीं है।
- फोटो : गांव जंक्शन
केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट कर दिया है कि दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सरकार के अनुसार दूध की कीमतें आगे भी सहकारी डेयरियां और निजी डेयरी कंपनियां बाजार की मांग और आपूर्ति के आधार पर तय करेंगी। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने लिखित जवाब में कहा कि सरकार डेयरी किसानों के हितों की सुरक्षा, दूध की गुणवत्ता और संगठित डेयरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
सरकार ने MSP पर क्या कहा?
सरकार ने संसद में कहा कि दूध के लिए MSP तय करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। मौजूदा व्यवस्था के तहत दूध खरीद की कीमतें सहकारी संस्थाएं और निजी डेयरियां बाजार परिस्थितियों के अनुसार तय करती हैं। सरकार के अनुसार मार्च 2026 तक डेयरी सेक्टर की तस्वीर कुछ इस प्रकार रही है:
36,283 नई डेयरी सहकारी समितियां गांव स्तर पर बनाई गईं।
31,150 सहकारी समितियों को मजबूत किया गया।
168 लाख लीटर प्रतिदिन दूध शीतकरण (चिलिंग) क्षमता विकसित की गई।
76,748 गुणवत्ता परीक्षण उपकरण वितरित किए गए।
418 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण एवं वैल्यू एडिशन क्षमता वाली परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
10 साल में दूध उत्पादन में 69% वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार के अनुसार भारत का दुग्ध उत्पादन वर्ष 2014-15 में 146 मिलियन मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 248 मिलियन मीट्रिक टन हो गया। इस तरह, लगभग 69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार ने इस बढ़ोतरी का श्रेय नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स-सॉर्टेड सीमेन और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन जैसी योजनाओं को दिया।
दूध की गुणवत्ता पर भी निगरानी
सरकार ने बताया कि देशभर में FSSAI और राज्य खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण दूध की गुणवत्ता की नियमित निगरानी कर रहे हैं। साथ ही सरकार अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को संगठित डेयरी नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दे रही है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।