विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Uttar Pradesh Improve Education Villages Get Reward Rs 3 Lakh Panchayats Have Chance Till October 25

उत्तर प्रदेश : गांव में शिक्षा सुधारें, 3 लाख रुपये का पुरस्कार पाएं... पंचायतों के पास 25 अक्टूबर तक मौका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 22 Oct 2026 05:52 PM IST
सार

गांवों में शिक्षा सुधारने वाली ग्राम पंचायतों को सीखो सिखाओ पुरस्कार प्रतियोगिता के तहत 3 लाख रुपये तक मिलेंगे। जानें आवेदन की अंतिम तारीख, पात्रता और पुरस्कार राशि।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं देने वाली ग्राम पंचायतों को तीन लाख रुपये तक का पुरस्कार मिल सकता है। इसके लिए ‘सीखो सिखाओ पुरस्कार प्रतियोगिता’ आयोजित की जा रही है। इसमें पंचायतों का चयन केवल स्कूलों में फर्नीचर और दूसरे संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर नहीं होगा, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बच्चों के अनुकूल माहौल को भी परखा जाएगा।

कौन ग्राम पंचायतें कर सकती हैं आवेदन?
इस प्रतियोगिता में वे ग्राम पंचायतें आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के साथ प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए भी काम किया है। स्कूलों में साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और पढ़ाई के अनुकूल सुविधाएं विकसित करने के प्रयासों को भी महत्व दिया जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य गांवों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और बच्चों को ऐसा माहौल उपलब्ध कराना है, जहां वे सुविधाजनक तरीके से पढ़ाई कर सकें। इसके लिए पंचायतों की ओर से किए गए शैक्षिक सुधारों और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

विजेता को 3 लाख, उपविजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपये
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली ग्राम पंचायत को तीन लाख रुपये और उपविजेता पंचायत को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इच्छुक ग्राम पंचायतों को 25 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदनों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर को विजेता ग्राम पंचायत की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन