विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Lhdc India Government Scheme Take Advantage Save Animals From Diseases

LHDC Scheme: सरकारी योजना का लाभ उठाएं, पशुओं को रोगों से बचाएं

गांव जंक्शन, नोएडा Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 31 May 2025 02:04 PM IST
सार

केंद्र सरकार की पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना किसानों और पशु पालकों के लिए बेहद अहम योजना है। केंद्र सरकार इस योजना को राज्यों के साथ मिलकर चला रही है, जिसका उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना और उनमें फैलने वाले रोगों पर नियंत्रण पाना है।

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना किसानों और पशु पालकों के लिए बेहद अहम योजना है
पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना किसानों और पशु पालकों के लिए बेहद अहम योजना है - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात में पशुओं में रोग फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। गाय, भैंस, भेड़, बकरी, मुर्गी, सुअर आदि जानवरों में बीमारी होने से किसानों और पशु पालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार की पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण योजना किसानों और पशु पालकों के लिए बेहद अहम योजना है।

केंद्र सरकार इस योजना को राज्यों के साथ मिलकर चला रही है, जिसका उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना और उनमें फैलने वाले रोगों पर नियंत्रण पाना है। इस योजना से उत्पादकता में सुधार, रोजगार, ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा और पशुओं में बीमारी के बोझ के कारण किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान को रोका जा सकता है।

पशुओं में फैलने वाली बीमारियां और समाधान
खुरपका और मुंहपका (FMD), ब्रुसेलोसिस, पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स (PPR), सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF), लम्पी स्किन डिजीज (LSD) रोगों के कारण पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। ये बीमारियां न केवल पशु की उत्पादन क्षमता घटाती हैं, बल्कि पशु मृत्यु दर को भी बढ़ाती हैं।

ऐसे में एलएचडीसीपी योजना के माध्यम से इन बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इससे रोगों के फैलाव में कमी और पशुओं की उत्पादकता में वृद्धि होती है।

सुविधाएं और सुधार
पशुओं को घर पर ही चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए मोबाइल वैन/क्लिनिक की सुविधा ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रभावी है। पीएम-किसान समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियों के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराई जाती हैं।

इससे उपचार लागत में कमी आती है और समय पर इलाज सुनिश्चित होता है।  इस योजना से पशु रोगों की घटनाओं में स्पष्ट गिरावट आती है। पशु मृत्यु दर में कमी और स्वास्थ्य में सुधार होता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है। पशु उत्पादों (दूध, मांस आदि) की गुणवत्ता व निर्यात क्षमता में सुधार भी होता है।

10 वीं पंचवर्षीय योजना से है जारी
एलएचडीसी योजना 10 वीं पंचवर्षीय योजनावधि से जारी है। इस योजना में पशु औषधि को एक नए घटक के रूप में जोड़ा गया है। दो वर्षों यानी 2024-25 और 2025-26 के लिए योजना का कुल परिव्यय 2025-26 के लिए 3,3880 करोड़ रुपये है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://dahd.gov.in/ पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन