Home›Baat Pate Ki›
Install Meghdoot App On Mobile Get Information From Weather To Farming
Meghdoot App: मोबाइल में इंस्टॉल करें यह एप, पाएं मौसम से लेकर खेती की जानकारी
गांव जंक्शन, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sat, 31 May 2025 12:52 PM IST
सार
मौसम की सटीक जानकारी और फसल संबंधी सलाह पाने के लिए मेघदूत मोबाइल एप्लीकेशन काफी फायदेमंद है। इसे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने मिलकर तैयार किया है।
मेघदूत मोबाइल एप्लीकेशन काफी फायदेमंद है
- फोटो : गांव जंक्शन
देश के दक्षिणी राज्यों में मानसून की धमाकेदार एंट्री हुई है। जल्द ही बाकी राज्यों में मानसूनी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में कब बारिश होगी? यह जानकारी पाने वाला सवाल सभी के मन में बना रहता है, खासकर किसानों में। मौसम की सटीक जानकारी और फसल संबंधी सलाह पाने के लिए मेघदूत मोबाइल एप्लीकेशन काफी फायदेमंद है। इसे भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने मिलकर तैयार किया है।
जिले के अनुसार देता है सलाह
इस एप का उद्देश्य किसानों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान और कृषि आधारित सलाह उपलब्ध कराना है। यह एप किसानों को मौसम के अनुसार खेती से जुड़ी सटीक और वैज्ञानिक जानकारी देता है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें। इसमें अंग्रेजी और स्थानीय भाषाएं उपलब्ध हैं। मेघदूत एप आपके जिले के अनुसार मौसम पूर्वानुमान और कृषि सलाह देता है।
मौसम से लेकर खेती-किसानी की जानकारी
इस एप के जरिए 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान के साथ तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा की जानकारी मिलती है। अचानक मौसम बदलने या हीटवेव, भारी बारिश को लेकर मेघदूत एप चेतावनी जारी करता है। इस एप के जरिए किस फसल में किस समय कौन-सा कार्य करना है, जैसे बुवाई, सिंचाई, कीट नियंत्रण आदि जानकारी मिलती है। पशुपालन और बागवानी सुझाव भी इससे मिलते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
मेघदूत एप को गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर या एपल एप पर जाकर मेघदूत (Meghdoot) सर्च करना है। फिर इस एप को डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। अपना राज्य और जिला चुनें। फिर अपनी अंग्रेजी या स्थानीय भाषा चुनकर जानकारी हासिल करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।