बुंदेलखंड में गेहूं की खेती करने वाले किसान कम सिंचाई में भी अच्छी पैदावार हासिल कर सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के लिए उपयुक्त उन्नत किस्मों जैसे DBW 327, DBW 359 और देवा को अपनाकर किसान 3-4 सिंचाई में प्रति एकड़ 20 से 22 क्विंटल तक गेहूं उत्पादन ले सकते हैं। वहीं, पछेती बुवाई के लिए 90-95 दिन में पकने वाली हलना किस्म बेहतर विकल्प है। इस वीडियो में जानिए गेहूं की उन्नत और बायोफोर्टिफाइड किस्में, सही बीज दर, बुवाई का समय और सिंचाई का सही तरीका, जिससे किसान अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकें।
HIGHLIGHTS
बुंदेलखंड में 3-4 सिंचाई में 22 क्विंटल तक गेहूं उत्पादन
गेहूं की उन्नत किस्मों से 25% तक बढ़ेगी पैदावार
डीबीडब्ल्यू 327, 359 और देवा किस्म बुंदेलखंड के लिए बेहतर
पछेती बुवाई के लिए 90 दिन में पकने वाली उन्नत हलना
जिंक, आयरन और कैल्शियम से भरपूर गेहूं की किस्में अपनाएं किसान
गेहूं की बुवाई में बीज दर और सिंचाई का रखें ध्यान