विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Farmer Dies By Suicide In Nanded Family Alleges Harassment By Loan Recovery Agents

महाराष्ट्र : नांदेड़ में किसान की मौत, परिवार ने कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

गांव जंक्शन डेस्क, नांदेड़ Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 16 Nov 2026 09:35 PM IST
सार

किसान के परिवार ने निजी फाइनेंस कंपनी के कर्ज वसूली एजेंटों पर दबाव और धमकी देने का आरोप लगाया है।

कृषि ऋण का लक्ष्य से अधिक वितरण।
कृषि ऋण का लक्ष्य से अधिक वितरण। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 53 वर्षीय किसान दत्ता मोहन उमाटे की कथित आत्महत्या के मामले में परिवार ने निजी फाइनेंस कंपनी के कर्ज वसूली एजेंटों पर दबाव और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नांदेड़ जिले की उमरी तहसील के गणिपुर गांव निवासी दत्ता मोहन उमाटे रविवार सुबह करीब 8:30 बजे रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल मिले थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिवार का आरोप है कि निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट कर्ज वसूली के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे थे।

पांच एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज
परिजनों का दावा है कि करीब एक महीने पहले एजेंट गांव आए थे और उन्होंने उमाटे को धमकाया था। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगे थे और अक्सर घर से दूर रहने लगे थे। पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश गुट्टे के अनुसार, इससे पहले हुए विवाद के बाद फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों ने उमरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उस मामले में उमाटे समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कंपनी के पांच एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन