महाराष्ट्र के लातूर में किसानों ने मांजरा सहकारी चीनी मिल के पास प्रदर्शन कर गन्ने का अंतिम मूल्य 4,200 रुपये प्रति टन तय करने की मांग की। किसानों ने चीनी मिलों के मुनाफे में भी 70 प्रतिशत हिस्सेदारी गन्ना उत्पादकों को देने की मांग उठाई।
लातूर में रविवार को किसानों ने मांजरा सहकारी चीनी मिल के पास 'हलगी नाद' यानी ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि पश्चिमी महाराष्ट्र की चीनी मिलें गन्ने के लिए 4,200 रुपये प्रति टन देने पर सहमत हुई हैं, इसलिए लातूर की मिलों को भी यही कीमत देनी चाहिए।
मुनाफे में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग
प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग की कि चीनी मिलों के कुल मुनाफे का 70 प्रतिशत हिस्सा गन्ना उत्पादकों को दिया जाए, जबकि शेष 30 प्रतिशत मिलों के पास रहे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।