रबी फसलों की बुवाई से पहले नकली और घटिया बीजों की बिक्री रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में चलाए गए अभियान के तहत पांच बीज विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। पांच प्रतिष्ठानों में बिक्री पर रोक लगाई गई और 188 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बताया कि राज्यभर में बीज दुकानों और कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 2,858 स्थानों पर छापे मारे गए और गुणवत्ता जांच के लिए बीजों के 1,865 नमूने लिए गए। पांच विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द करने के साथ पांच प्रतिष्ठानों में बिक्री पर रोक लगाई गई।
26 विक्रेताओं को चेतावनी भी दी गई
सरकारी बयान के मुताबिक, 188 बीज विक्रेताओं को अनियमितताओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि 26 को चेतावनी दी गई। इससे पहले 27 अक्टूबर को राज्य सरकार ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को बीज दुकानों और कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया था।
सरकार ने कहा कि किसानों को निर्धारित कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रहेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।