विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Wheat Sowing At A 26 Year Low Will Flour Become More Expensive

VIDEO: गेहूं की बुवाई 26 साल के निचले स्तर पर! क्या महंगा होगा आटा?

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Fri, 27 Nov 2026 05:45 PM IST
VIDEO: Wheat sowing at a 26-year low! Will flour become more expensive?
विज्ञापन

भारत में गेहूं की बुवाई की रफ्तार 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। 13 नवंबर तक गेहूं का रकबा पिछले साल के मुकाबले 15.3% कम रहा। कमजोर मानसून, खेतों में नमी और सिंचाई की कमी, चना-सरसों जैसी दूसरी फसलों के बेहतर भाव और MSP में महज 1% की बढ़ोतरी को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। उद्योग जगत के अनुमानों के मुताबिक, 2026-27 में गेहूं का रकबा करीब 6% तक घट सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका असर गेहूं के उत्पादन, किसानों की आमदनी और आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई पर भी पड़ सकता है। आखिर क्यों गेहूं की खेती से दूसरे विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं किसान और क्या इससे देश के खाद्य बाजार पर दबाव बढ़ेगा? जानिए पूरी रिपोर्ट में। 

HIGHLIGHTS 
13 नवंबर तक गेहूं की बुवाई पिछले साल से 15.3% पीछे
26 साल बाद गेहूं का रकबा सबसे निचले स्तर पर जाने का अनुमान
कमजोर मानसून और पानी की कमी से किसान दूसरी फसलों की ओर
गेहूं के मुकाबले चना, सरसों और मक्का में बेहतर मुनाफे की उम्मीद
गेहूं के MSP में सिर्फ 1% बढ़ोतरी, किसानों का उत्साह कम
गेहूं का रकबा घटा तो उत्पादन और खाद्य महंगाई पर पड़ सकता है असर 
 

विज्ञापन
विज्ञापन