बीते खरीफ सीजन में कम मानसूनी बारिश ने कई क्षेत्रों में फसलों के उत्पादन का गणित बिगाड़ दिया है। अल नीनो की चुनौती के साये में किसानों के सामने रबी फसलों (गेहूं, सरसों, चना, मटर, आलू आदि) की बुवाई, सिंचाई और पोषण प्रबंधन को लेकर कई चुनौतियां हैं। गांव जंक्शन के इस खास पॉडकास्ट में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI / पूसा संस्थान), नई दिल्ली के सस्य विज्ञान विभाग की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कपिला शेखावत मौजूद हैं। इस बातचीत में डॉ. कपिला शेखावत ने विस्तार से बताया है कि किसान बदलते मौसम और कम नमी के बीच कैसे सही फसलों व उन्नत किस्मों का चुनाव करें, प्रमाणित बीज कहाँ से लें, मिट्टी की जांच और 17 आवश्यक पोषक तत्वों का संतुलित प्रबंधन कैसे करें, पराली का सदुपयोग खाद के रूप में कैसे करें, और कम से कम लागत में अधिक से अधिक मुनाफा कैसे कमाएं। इसके अलावा कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर और स्टार्टअप्स के अवसरों पर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया है।