देश में चावल की कीमतों में तेजी से आम उपभोक्ता की जेब पर असर पड़ रहा है। 10 नवंबर 2026 तक चावल की औसत खुदरा कीमत ₹49 प्रति किलो पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है। इसके पीछे कम बारिश, खाद की बढ़ती लागत, पश्चिम एशिया का तनाव और इथेनॉल व पोल्ट्री उद्योग में टूटे चावल की बढ़ती मांग जैसे कई कारण हैं। वहीं, उत्पादन में गिरावट और अल नीनो का खतरा आने वाले दिनों में बाजार की चिंता बढ़ा सकता है। सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण के लिए चावल की ई-नीलामी का कोटा दोगुना करने, स्टॉक लिमिट और साप्ताहिक स्टॉक घोषणा जैसे कदम उठाए हैं। आखिर चावल महंगा क्यों हो रहा है? इसका किसानों और आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा? जानिए इस रिपोर्ट में।
HIGHLIGHTS
देशभर में चावल की कीमतें 14% बढ़ीं, ₹49 किलो पहुंचा औसत भाव
कोटा मंडी में धान ₹4,700 प्रति क्विंटल तक पहुंचा
पश्चिम एशिया तनाव और कम बारिश से किसानों की लागत बढ़ी
इथेनॉल और पोल्ट्री उद्योग में टूटे चावल की मांग बढ़ी
अल नीनो के खतरे से धान उत्पादन में 80 लाख टन की गिरावट का अनुमान
चावल की महंगाई रोकने के लिए सरकार ने नीलामी दोगुनी की