खेती-किसानी से जुड़ी इस हफ्ते की बड़ी खबरों में रबी सीजन की तैयारियों से लेकर खाद सब्सिडी, धान खरीद और किसानों के लिए सरकार के फैसलों तक कई अहम अपडेट हैं। केंद्र सरकार ने रबी 2026-27 के लिए ₹62,370 करोड़ की खाद सब्सिडी मंजूर की है। वहीं, ICAR ने मक्का, गन्ना और गेहूं की तीन उन्नत किस्मों की जानकारी दी है। देश में खाद्यान्न उत्पादन 3,577.3 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जबकि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में छह साल के दौरान 90 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। दूसरी ओर, इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्के की मांग बढ़ रही है और उत्तर प्रदेश में 65 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। कम बारिश के कारण रबी की बुवाई पिछले साल के मुकाबले 46 फीसदी पीछे है। ऐसे में सरकार ने 225 जिलों के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार की हैं। इसके अलावा, जानिए जयपुर के किसान की पॉलीहाउस में रंगीन शिमला मिर्च की खेती और इस मौसम में फसलों को लेकर कृषि एक्सपर्ट की जरूरी सलाह।