प्याज की कीमतों में हालिया तेजी के पीछे क्या वजह है? इस वीडियो में समझिए अगस्त-सितंबर में प्याज के दाम बढ़ने के कारण, रबी स्टॉक और नई खरीफ फसल के बीच का गैप, मानसून का असर और सरकार के बफर स्टॉक से बाजार को राहत देने के प्रयास।
साथ ही जानिए नई फसल की आवक बढ़ने पर क्या प्याज की कीमतों में राहत मिल सकती है, भारत में प्याज की तीनों फसलें कौन-सी हैं और किसान के लिए क्योरिंग व सही भंडारण क्यों जरूरी है।
HIGHLIGHTS
प्याज के दाम 82% बढ़े, जल्द राहत की उम्मीद
खुदरा भाव ₹29 से बढ़कर ₹54/kg
अगस्त-सितंबर में क्यों महंगा होता है प्याज?
कम आवक और फसल गैप से बढ़े दाम
बफर स्टॉक से कीमतें थामने की कोशिश
नई फसल की आवक से मिल सकती है राहत