कल देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने 23 सितंबर को छत्तीसगढ से लेकर गोवा तक बारिश की संभावना जताई है। दूसरी ओर मानसून की वापसी रेखा जैसलमैर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला और गुरदासपुर से होकर गुजर रही है। आगामी दो दिनों में पंजाब से लेकर यूपी के पश्चिमी हिस्सों समेत कई दूसरे राज्यों के हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल रह सकती है।
23 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश
23 सितंबर को छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे, कोंकण एवं गोवा, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
IMD के मुताबिक, 23 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती हैं। 23 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कोंकण एवं गोवा और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कर्नाटक, केरल और माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा तथा रायलसीमा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक होने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बढ़ेगी हवा की रफ्तार
IMD के अनुसार 23 सितंबर को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिसके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद हवा की रफ्तार बढ़कर **55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे** तक पहुंचने की संभावना है।
उत्तर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के आसपास तथा पश्चिम बंगाल और दक्षिण आंध्र प्रदेश-याणम के तटों के पास 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश-याणम के तटों के पास भी हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।