विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video New Wheat Variety Hd 3471 Hike In Msp For Rabi Crops And 4 New Sugarcane Varieties

VIDEO: गेहूं की नई किस्म HD 3471, रबी फसलों की MSP में बढ़त और गन्ने की 4 नई किस्में

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 03 Oct 2026 05:14 PM IST
VIDEO: New wheat variety HD 3471, hike in MSP for Rabi crops, and 4 new sugarcane varieties.
विज्ञापन

इस वीकली बुलेटिन में खेती-किसानी और ग्रामीण भारत से जुड़ी सप्ताह की बड़ी खबरें शामिल हैं। बदलती जलवायु में खेती के लिए Pusa Wheat 3471 यानी HD 3471 गेहूं की नई किस्म, रबी सीजन 2027-28 के लिए गेहूं समेत छह रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी और दलहन-तिलहन की MSP पर खरीद से जुड़े फैसले इस बुलेटिन का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए मंजूर की गई चार नई गन्ना किस्मों, दलहन की उन्नत किस्मों के बीज तैयार करने के लिए IIPR की लाइसेंसिंग व्यवस्था और पशुपालकों के लिए शुरू किए गए पशुधन बीमा पोर्टल की जानकारी भी इसमें दी गई है। त्योहारों से पहले चीनी की सप्लाई के लिए 1 से 15 अक्टूबर तक तय 14 लाख टन के कोटे, पंजाब में इक्वाडोरियन पलोरा ड्रैगन फ्रूट की खेती और मौसम से जुड़ी किसानों के लिए जरूरी जानकारी भी बुलेटिन में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन