विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Nabkisan S Big Move 180 Crore Raised For Water And Sanitation In Rural Areas

NABKISAN का बड़ा कदम: ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और स्वच्छता के लिए जुटाए 180 करोड़ रुपये

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 03 Oct 2026 05:31 PM IST
सार

  • NABKISAN ने WASH सोशल बॉन्ड के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाए।
  • यह भारत का पानी, स्वच्छता और हाइजीन पर केंद्रित पहला सोशल बॉन्ड है।
  • 1 अक्टूबर को NSE मुंबई में बॉन्ड की लिस्टिंग हुई।
  • बॉन्ड को 1.8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण और जरूरतमंद समुदायों तक सुरक्षित पानी, स्वच्छता और साफ-सफाई की सुविधाएं पहुंचाने के लिए NABKISAN Finance Limited ने 180 करोड़ रुपये जुटाए हैं। NABARD की सहायक कंपनी NABKISAN का देश का पहला Water, Sanitation and Hygiene (WASH) पर केंद्रित सोशल बॉन्ड 1 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), मुंबई में सूचीबद्ध हुआ।

इस पांच साल के बॉन्ड पर 8.10 फीसदी ब्याज दर मिलेगी और यह सितंबर 2031 में मैच्योर होगा। बॉन्ड को घरेलू स्तर की सबसे ऊंची CRISIL AAA (Stable) और CARE AAA (Stable) क्रेडिट रेटिंग मिली है। बॉन्ड जारी करने में निवेशकों की अच्छी भागीदारी रही। इसे तय राशि से 1.8 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। इसके जरिए NABKISAN ने 180 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बॉन्ड से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल ग्रामीण और कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और हाइजीन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करने में किया जाएगा। इससे स्वास्थ्य, आजीविका और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

NABARD के चेयरमैन डॉ. शाजी कृष्णन वी. ने कहा कि WASH बॉन्ड दिखाता है कि नए तरह के वित्तीय साधनों के जरिए विकास से जुड़ी जरूरी जरूरतों के लिए संसाधन जुटाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और स्वच्छता की बेहतर सुविधाएं स्वास्थ्य और आजीविका को मजबूत करती हैं।

NABKISAN के एमडी एवं सीईओ इम्मानुवेल गणेशन ने कहा कि WASH बॉन्ड के जरिए पूंजी बाजार से विकास के लिए संसाधन जुटाने और सामाजिक प्रभाव पैदा करने का प्रयास किया गया है। निवेशकों की मजबूत भागीदारी टिकाऊ वित्त के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

इस बॉन्ड को Water.org ने तकनीकी सलाहकार और नॉलेज पार्टनर के रूप में सहयोग दिया। NSE समेत अन्य बाजार संस्थानों, सलाहकारों, ट्रस्टियों और अरेंजर्स ने भी इसके जारी होने और लिस्टिंग में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन