विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Left A Government Job And Created Such A Model In Farming That Farmers Come From Far And Wide To See I

VIDEO: सरकारी नौकरी छोड़ी, खेती में बनाया ऐसा मॉडल कि देखने आते हैं दूर-दूर से किसान

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Thu, 12 Nov 2026 01:47 PM IST
VIDEO: Left a government job and created such a model in farming that farmers come from far and wide to see i
विज्ञापन

राजस्थान के दौसा जिले के खटवा गांव के किसान श्याम सुंदर शर्मा ने LIC की नौकरी छोड़कर 13 एकड़ में खेती, बागवानी और पशुपालन का ऐसा एकीकृत मॉडल तैयार किया है, जहां हर संसाधन का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है। उनके एक एकड़ पॉलीहाउस में खीरे की एक फसल से 4 महीने में करीब 9 लाख रुपये की बिक्री होती है। खेत की मेड़ों पर लगाए 2,500 पेड़ों से फल, पत्तियों और लकड़ी के जरिए अतिरिक्त आमदनी हो रही है। वहीं, एक करोड़ लीटर क्षमता के फार्म पॉन्ड से बारिश का पानी सालभर सिंचाई के काम आता है। श्याम सुंदर जैविक गेहूं ₹6,000-6,500 प्रति क्विंटल बेचते हैं और आंवले को प्रोसेस करके ₹10 किलो के कच्चे फल का मूल्य ₹100 किलो तक पहुंचा रहे हैं। जानिए कैसे उन्होंने खेती, पशुपालन, एग्रोफॉरेस्ट्री और फूड प्रोसेसिंग को जोड़कर कमाई के कई रास्ते बनाए। 

HIGHLIGHTS 
LIC की नौकरी छोड़ 13 एकड़ में खेती, बागवानी और पशुपालन का एकीकृत मॉडल 
एक एकड़ पॉलीहाउस में खीरे की फसल से 4 महीने में ₹9 लाख की बिक्री
खेत की मेड़ों पर लगाए 2,500 पेड़, पत्तियों, लकड़ी और फलों से भी कमाई
₹10 किलो के आंवले की प्रोसेसिंग कर ₹100 किलो तक में बेच रहे पाउडर
1 करोड़ लीटर क्षमता का फार्म पॉन्ड बनाया, बारिश के पानी से सालभर सिंचाई
जैविक गेहूं ₹6,000-6,500 क्विंटल बेचते हैं, सालाना 150 क्विंटल की पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन