समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बुधवार देर शाम हुई इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी बात साझा की। उन्होंने कहा कि किसान आज समाज का सबसे परेशान वर्ग है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम और सम्मान मिलना चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा कि खेतों में हरियाली सिर्फ खुशहाली का प्रतीक नहीं होनी चाहिए, बल्कि इस खुशहाली का फायदा हर किसान के घर, आंगन और गांव तक पहुंचना चाहिए। ऐसा तभी संभव है, जब किसानों, खेती और ग्रामीण समाज को सम्मान मिले और उनकी मेहनत का सही मूल्य दिया जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि राकेश टिकैत के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश के किसानों की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। उन्होंने अपनी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे को किसानों से जोड़ते हुए कहा कि पीडीए में परेशान और पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने 'ए' का एक अर्थ अन्नदाता यानी किसानों को भी बताया।
हरियाली सिर्फ़ समृद्धि का प्रतीक न हो बल्कि समृद्धि की हरियाली हर घर-द्वार-आँगन में लहलहाये, ये तभी संभव होगा जब किसान-किसानी और गाँव-ग्रामीण अपनी मेहनत का मान भी पाएंगे और मूल्य भी। आज किसान नेता श्री राकेश टिकैत जी के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई और ये सच सामने आया कि किस तरह संपूर्ण उप्र में सबसे अधिक पीड़ित किसान वर्ग ही है। तो हमने भी दोहराया कि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ पीडीए में ‘ए’ का मतलब ‘अन्नदाता’ भी तो है। किसानों का लगातार बढ़ता समर्थन पीडीए को हर गाँव, हर बूथ पर जिताने के लिए वचनबद्ध है। हम फिर दोहराएंगे : ‘जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा!’
अखिलेश यादव के इस बयान को पीडीए की राजनीति में किसानों को प्रमुखता देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का बढ़ता समर्थन पीडीए को गांव-गांव और हर बूथ पर मजबूत बनाएगा।
उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे लगातार चर्चा में हैं। राकेश टिकैत के नेतृत्व वाले किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), गन्ने का बकाया भुगतान, फसल नुकसान और सरकारी खरीद से जुड़ी समस्याओं को उठाते रहे हैं। हाल के महीनों में भी टिकैत ने किसानों को फसलों का बेहतर दाम और खेती के लिए जरूरी सरकारी सहायता देने की मांग को लेकर कई आंदोलनों में हिस्सा लिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि खेती देश की अर्थव्यवस्था और समाज की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा, "जब खेत खुशहाल होंगे, तभी देश खुशहाल होगा।" उनके मुताबिक, गांव और देश की तरक्की तभी संभव है, जब अन्नदाता खुशहाल होंगे। किसानों के सम्मान, अधिकार और उनकी उपज का उचित दाम दिलाने की लड़ाई ही पीडीए आंदोलन की असली ताकत है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।