विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Intensive Horticulture And Polyhouse Model Adopted Across 12 Acres 12 15 Lakh Rupees Earned From Cucum

VIDEO: 12 एकड़ में अपनाया सघन बागवानी और पॉलीहाउस मॉडल, 1 एकड़ में खीरे से 12-15 लाख रुपये

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Mon, 23 Nov 2026 12:17 PM IST
VIDEO: Intensive horticulture and polyhouse model adopted across 12 acres; 12–15 lakh rupees earned from cucum
विज्ञापन

भरतपुर के वैर गांव के किसान भंवर पाल मीणा ने पारंपरिक गेहूं-सरसों की खेती छोड़ 12 एकड़ में सघन बागवानी और पॉलीहाउस खेती का मॉडल अपनाया है। साल 2001 से बागवानी कर रहे भंवर पाल ने अमरूद, नींबू और खीरे जैसी फसलों पर फोकस किया है। एक एकड़ पॉलीहाउस में 8,000 खीरे के पौधों से करीब 60 टन उत्पादन और 12–15 लाख रुपये तक की फसल मिलने का अनुमान है। वहीं, ड्रिप सिंचाई, बारिश के पानी का संचयन और अमरूद के साथ इंटरक्रॉपिंग के जरिए लागत, पानी और समय बचाने पर भी जोर है। देखिए कैसे उन्होंने खेती को बेहतर आमदनी वाले मॉडल में बदला। 

HIGHLIGHTS 
भरतपुर के वैर गांव के किसान ने गेहूं-सरसों छोड़ 12 एकड़ में अपनाया सघन बागवानी और पॉलीहाउस मॉडल
साल 2001 में बागवानी से की शुरुआत, 2023-24 में डेढ़ एकड़ में लगाए दो पॉलीहाउस
पॉलीहाउस में 35 दिन में तैयार हुई खीरे की फसल, 1 एकड़ में 8,000 पौधों से 60 टन उत्पादन
खीरे पर 5-7 लाख रुपये खर्चे के बाद 20-25 रुपये प्रति किलो भाव से 12-15 लाख रुपये तक की फसल
ज्यादा केमिकल से 90 टन उत्पादन संभव, लेकिन सेहत और मिट्टी बचाने के लिए रसायनों से परहेज
अलग-अलग जगहों पर 2, 5 और डेढ़ एकड़ में ताइवान पिंक व रेड डायमंड अमरूद की सघन बागवानी
अमरूद के छोटे पौधों के बीच टमाटर की इंटरक्रॉपिंग से शुरुआत से ही मिल रही सब्जियों की फसल
पूरे खेत में 100% ड्रिप सिंचाई से ट्यूबवेल के 3-4 दिन की जगह 5 घंटे में पूरा होता है काम
बारिश के पानी को बचाने के लिए खेत में बनाया तालाब, पॉलीहाउस की सिंचाई में होता है उपयोग
स्थानीय मंडी में बाजार न मिलने से स्ट्रॉबेरी में आई दिक्कत, अब कोमकाट नींबू के लगाए 800 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन