विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Make Soap Shampoo From Goat S Milk Each Bar Can Sell For 100 A Model You Can Set Up From Home

बकरी के दूध से बनाएं साबुन और शैम्पू : ₹100 में बिकेगी एक टिकिया, घर बैठे कुटीर उद्योग की तकनीक तैयार; जानें

गांव जंक्शन डेस्क, मुंबई Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 23 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

  • गडवासू विश्वविद्यालय ने बकरी के दूध से साबुन और शैम्पू बनाने की तकनीक विकसित की।
  • इस तकनीक के तहत छोटे किसान घर पर ही साबुन और शैम्पू तैयार कर सकते हैं, निवेश भी ज्यादा नहीं है
  • इस उत्पादों में 30 फीसदी तक बकरी के दूध का उपयोग होता है
  • केवल 20 किलो बकरी के दूध से 1,060 साबुन या 700 शैम्पू की बोतलें तैयार की जा सकती है।
  • विश्वविद्यालय बकरी पालकों द्वारा तैयार उत्पादों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बाजार में उतारने की तैयारी में है

किसान घर पर बकरी के दूध से साबुन-शैम्पु बनाएंगे, नई तकनीक का हुआ विकास।
किसान घर पर बकरी के दूध से साबुन-शैम्पु बनाएंगे, नई तकनीक का हुआ विकास। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरी पालकों के लिए काम की खबर है। गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी ने बकरी के दूध से शैम्पू और साबुन बनानी की तकनीक का विकास किया है। खास बात यह है कि इस तकनीक में किसी बड़ा कारखाने या निवेश की जरूरत नहीं है। इन उत्पादों को घर पर भी तैयार किया जा सकता है। 

अधिकतर किसान मांस के लिए बकरियों को पालते हैं, लेकिन यह तकनीक बकरी पालन को आय को दूसरा माध्यम दे सकती है। 

रसोई के बर्तनों से तैयार हो सकते हैं उत्पाद
यूनिवर्सिटी के डेयरी अर्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन विभाग की प्रमुख इंदरप्रीत कौर के अनुसार, संस्थान ने ऐसी इन-हाउस तकनीक तैयार की है, जिसमें त्वचा के अनुकूल उत्पादों में 25 से 30 प्रतिशत तक बकरी के दूध का उपयोग किया जाता है। यह तकनीक छोटे और सीमांत बकरी पालकों के लिए बेहद सुलभ है, क्योंकि इसे घर के सामान्य बर्तनों और त्वचा को नुकसान न पहुंचाने वाले हल्के रसायनों की मदद से तैयार किया जा सकता है। बाजार में मौजूद दूसरे उत्पादों के मुकाबले इस तकनीक में एक-चौथाई हिस्सा सीधे बकरी के दूध का होता है। उन्होंने बताया कि साबुन और शैम्पू का उपयोग करने वालों से मिले सुझावों के बाद अब वैज्ञानिकों की टीम बकरी के दूध से बॉडी वॉश बनाने पर भी काम कर रही है।

अप्रैल में साबुन और सितंबर में शैम्पू की शुरुआत, मेलों के जरिए होगी बिक्री
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय ने बीते अप्रैल महीने में ही साबुन की टिकिया और सितंबर में शैम्पू पेश किया था। इसके सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब टीमें किसानों से संपर्क कर रही हैं ताकि वे दूध के व्यावसायिक उपयोग पर ध्यान दे सकें। नए उद्यमियों के लिए उत्पादों का विपणन एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में विश्वविद्यालय स्वयं सहायता समूहों की मदद लेगा, जिनका मेलों और प्रदर्शनियों में अच्छा मौजूदगी है, जिससे बकरी पालकों को सीधे ग्राहकों तक उत्पाद बेचने का प्रशिक्षण दिया जा सके।

20 किलो दूध से 1,060 साबुन और 700 शैम्पू की बोतलें बनाने का गणित
यूनिवर्सिटी विशेषज्ञ के मुताबिक, 20 किलो बकरी के दूध से 75 ग्राम वजन वाले कुल 1,060 साबुन बनाए जा सकते हैं। वहीं, इसी 20 किलोग्राम दूध से किसान 125 मिलीलीटर वाली शैम्पू की 700 बोतलें तैयार कर सकते हैं।  एक साबुन की कीमत 100 रुपये और शैम्पू की एक बोतल की कीमत 90 रुपये है। जानकारों का कहना है कि बकरी के दूध से बने पर्सनल केयर उत्पादों का बाजार बहुत बड़ा है और किसान  बारीकियां सीखकर इस व्यवसाय से बेहतरीन मुनाफा कमा सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन