विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Growing Cauliflower For 30 Years Now Cultivating Cucumbers And Colored Bell Peppers A Farmer Explains

VIDEO: 30 साल से गोभी की खेती, अब उगा रहे खीरा और रंगीन शिमला मिर्च, किसान ने बताया पूरा गणित...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Fri, 27 Nov 2026 01:18 PM IST
VIDEO: Growing cauliflower for 30 years, now cultivating cucumbers and colored bell peppers,a farmer explains
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रजपुरा गांव के किसान भरत सिंह राजपूत पिछले 30 साल से बड़े स्तर पर गोभी की खेती कर रहे हैं। वे 8 से 10 एकड़ जमीन पर सफेद फूलगोभी, ब्रोकली, रंगीन गोभी और लेटस जैसी सब्जियां उगा रहे हैं। गोभी की खेती के साथ उन्होंने एक एकड़ में आधुनिक नेट हाउस भी तैयार किया है, जहां खीरे और रंगीन शिमला मिर्च की खेती करते हैं। किसान के मुताबिक, नेट हाउस में खुले खेत के मुकाबले पैदावार तीन गुना तक बढ़ जाती है और कीटों व दवाइयों पर खर्च भी कम होता है। पिछले साल रंगीन शिमला मिर्च से उन्हें अच्छी कमाई हुई। इसके अलावा वे करीब 35–40 साल से कागजी नींबू की बागवानी भी कर रहे हैं। इस वीडियो में देखिए गोभी की सालभर खेती का तरीका, ब्रोकली और रंगीन गोभी की खेती, नेट हाउस में खीरा और शिमला मिर्च उगाने की तकनीक, लागत, उत्पादन और कमाई का पूरा हिसाब।

HIGHLIGHTS
1996 से सालभर गोभी की खेती कर रहे हैं 
एक ही खेत में सफेद गोभी, ब्रोकली, रंगीन गोभी और लेटस की खेती
बाजार में भाव गिरने पर गोभी की पूरी फसल गोशाला में बेच देते हैं किसान
एक एकड़ नेट हाउस में रंगीन शिमला मिर्च से 7–8 लाख रुपये के मुनाफे का दावा
नेट हाउस में खीरा और शिमला मिर्च की खेती से बढ़ा उत्पादन, घटा दवाइयों का खर्च
गोभी की खेती के साथ 35 साल से नींबू की बागवानी भी कर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन