उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस फैसले के बाद मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे और गांवों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब सरकार ने इसकी अवधि खत्म होने से पहले ही एक बार फिर छह महीने का विस्तार देने का आदेश जारी कर दिया है।
मतदाता सूची और ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट में देरी
पंचायत चुनाव टलने की मुख्य वजह मतदाता सूची का अद्यतन पूरा नहीं होना और पंचायतों में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार नहीं होना बताया जा रहा है। इन दोनों प्रक्रियाओं में देरी के कारण चुनाव की तैयारियां समय पर पूरी नहीं हो सकीं। चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची को अपडेट करना और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। इन्हीं कामों के अधूरे रहने से पंचायत चुनाव आगे बढ़ गए हैं।
2027 विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने बढ़ने के बाद अब मौजूदा प्रधानों को गांवों की सरकार चलाने के लिए और समय मिल गया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि, पंचायत चुनाव की नई तारीखों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में गांवों में नई ग्राम सरकार के गठन का इंतजार और लंबा हो सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।