उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में उनके मासिक मानदेय में 1700 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस फैसले के बाद आशा कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 8300 रुपये की जगह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।
आशा कार्यकर्ता प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। वे गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, अस्पताल में प्रसव के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में मदद करती हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों के बीच वे एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती हैं।
हर महीने 1700 रुपये ज्यादा मिलेंगे
आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के बदले मानदेय और प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद उनके मासिक मानदेय में 1700 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इससे उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये मिलेंगे। इस फैसले से प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
धामी कैबिनेट में 23 प्रस्तावों को मंजूरी
शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें भवन निर्माण के नियमों में छूट देने और जमीन का इस्तेमाल बदलने (लैंड यूज) की दरों में करीब 25 फीसदी कमी करने का फैसला शामिल है। इसके अलावा हरिद्वार में तीन पीआरटी कॉरिडोर बनाने और वन भूमि पर बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने पर भी सैद्धांतिक सहमति दी गई।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।