विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Sugarcane Farmers In Mp Are Receiving Higher Prices Outpacing Many Other States Private Mills Are Paying Eve

MP में गन्ना किसानों को मिल रहा ज्यादा दाम : कई राज्य पीछे, FRP से भी अधिक दे रहीं निजी मिलेंं, जानें...

गांव जंक्शन डेस्क, भोपाल Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 27 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

  • MP के गन्ना किसानों को कई राज्यों के मुकाबले ज्यादा भाव मिल रहा है
  • निजी चीनी मिलें किसानों को 440 रुपये से 455 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दे रही हैं
  • केंद्र सरकार ने गन्ना का FRP 365 रुपये तय किया है
  • इस्मा ने चालू पेराई सीजन में भारत के चीनी उत्पादन में गिरावट की संभावना जताई है

मध्य प्रदेश के गन्ना किसानों को कई राज्यों के मुकाबले ज्यादा दाम मिल रहा है।
मध्य प्रदेश के गन्ना किसानों को कई राज्यों के मुकाबले ज्यादा दाम मिल रहा है। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गन्ना किसानों को कई राज्यों के मुकाबले ज्यादा दाम मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, चालू पेराई सीजन में निजी चीनी मिलें किसानों को 440 रुपये से 455 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दे रही है। यह भाव केंद्र के 365 रुपये के FRP से काफी ज्यादा है।  राज्य सरकार के अनुसार, नरसिंहपुर जिले की चीनी मिलें किसानों को करीब 450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दे रही हैं। वहीं, बैतूल जिले में गन्ने का खरीद मूल्य करीब 440 रुपये प्रति क्विंटल है। कुछ मिलों में यह कीमत 455 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच रही है।

दूसरे राज्यों के मुकाबले मध्य प्रदेश में गन्ने का भाव
प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में गन्ने का खरीद मूल्य कई दूसरे गन्ना उत्पादक राज्यों से अधिक है। उत्तर प्रदेश में किसानों को करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल, महाराष्ट्र में 320 रुपये, कर्नाटक में 360 रुपये और गुजरात में 341.10 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में गन्ने का भाव 425 रुपये और हरियाणा में 430 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके मुकाबले मध्य प्रदेश की निजी चीनी मिलों में किसानों को 440 से 455 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत मिल रही है।

गन्ने की खेती को बढ़ावा देना चाहती है राज्य सरकार
मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि गन्ना का बेहतर दाम तय करने का मकसद किसान आय को सुरक्षित रखना और गन्ने की खेती बढ़ाना है।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर कीमत दिलाने और राज्य के चीनी उद्योग का संचालन जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया है।

चीनी उत्पादन में गिरावट के आसार 
चालू पेराई सीजन में चीनी उत्पादन में गिरावट के आसार हैं। इस्मा का अनुमान है कि इस बार 265 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है, जो बीते सीजन के मुकाबले 15 लाख टन कम है। इस गिरावट के अहम कारणों में गन्ने के रकबे में आई 3.2 फीसदी की गिरावट और सूखे के चलते पैदावार प्रभावित होने की संभावना गिनाई जा रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन