विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Earning Lakhs From Cauliflower Farming From Growing 25 Kg Cauliflowers To Ensuring Year Round Productio

VIDEO: गोभी की खेती से लाखों की कमाई, 25 किलो की गोभी उगाने से लेकर सालभर उत्पादन तक का तरीका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Thu, 05 Nov 2026 07:19 PM IST
VIDEO: Earning lakhs from cauliflower farming,from growing 25-kg cauliflowers to ensuring year-round productio
विज्ञापन

गोभी की खेती से लाखों की कमाई कैसे करें? राजस्थान के पद्मश्री किसान जगदीश पारीक बिना यूरिया और DAP के 25 किलो से ज्यादा वजनी गोभी उगा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कन्नौज में किसान 500 एकड़ में बरसाती गोभी की खेती कर रहे हैं और उनकी फसल बिहार से दिल्ली तक जाती है। आगरा में गोभी के साथ गेंदे की सहफसली खेती से किसान कीट नियंत्रण के साथ लागत निकाल रहे हैं, तो अमरोहा के किसान साल के 12 महीने गोभी उगाकर कमाई कर रहे हैं।

इस वीडियो में जानिए गोभी की जैविक खेती, बरसाती और बेमौसम उत्पादन, सहफसली तकनीक, सही किस्मों और बाजार की रणनीति का पूरा गणित। जानिए कैसे सही तकनीक और समय पर फसल की बिक्री से गोभी की खेती को बेहतर मुनाफे का जरिया बनाया जा सकता है। 

HIGHLIGHTS 
बिना यूरिया-DAP के 25 किलो की गोभी
कन्नौज में 500 एकड़ में बरसाती गोभी
गोभी के साथ गेंदे की सहफसली खेती
तीन फसलों से सालाना ₹6–7 लाख की कमाई
सालभर गोभी उगाकर कमा रहे किसान
सही किस्म और तकनीक से बढ़ेगा मुनाफा
 

विज्ञापन
विज्ञापन