बाराबंकी के किसान अमरेंद्र सिंह एक ही खेत में हल्दी की चार अलग-अलग किस्मों की खेती कर रहे हैं। इनमें पीली हल्दी की सीम-पीताम्बरा किस्म से एक एकड़ में 250 क्विंटल तक उत्पादन का दावा है। वहीं, सफेद, काली और आंबा हल्दी की खेती के जरिए वह औषधीय बाजार में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। खास बात यह है कि किसान हल्दी के साथ केले की सहफसली खेती भी कर रहे हैं, जिससे एक एकड़ में करीब ₹8 लाख की सकल आय का मॉडल तैयार किया है। जानिए हल्दी की इन किस्मों की खासियत, बीज, लागत, उत्पादन और कमाई का पूरा गणित।
HIGHLIGHTS
एक खेत में हल्दी की 4 किस्में, हर किस्म की अलग खासियत
पीताम्बरा हल्दी की खेती से एक एकड़ में 250 क्विंटल तक उत्पादन
हल्दी के साथ केले की खेती, एक एकड़ से ₹8 लाख की सकल आय
काली, सफेद और आंबा हल्दी की खेती से औषधीय बाजार पर नजर
8 महीने में तैयार होती है हल्दी, केले के साथ सहफसली खेती का मॉडल
10 एकड़ में हल्दी की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों से बढ़ाई आमदनी