विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Boost Your Profits With Mustard Farming Learn The Complete Economics From Yellow Mustard Cultivation T

VIDEO : सरसों की खेती से बढ़ेगा मुनाफा, पीली सरसों से तेल प्रोसेसिंग तक जानिए कमाई का पूरा गणित

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Fri, 13 Nov 2026 09:07 PM IST
VIDEO: Boost your profits with mustard farming—learn the complete economics, from yellow mustard cultivation t
विज्ञापन

सरसों की खेती किसानों के लिए कम लागत और सीमित सिंचाई में बेहतर आमदनी का विकल्प बन सकती है। लेकिन सही किस्म का चुनाव, संतुलित खाद प्रबंधन और फसल की वैज्ञानिक देखभाल से लेकर प्रोसेसिंग तक, हर कदम मुनाफे पर असर डालता है।

इस खास रिपोर्ट में जानिए मेरठ के किसान गोविंद से सरसों की बंपर पैदावार का वैज्ञानिक तरीका। राजस्थान के भरतपुर में FPO के जरिए 1,000 किसानों को पीली सरसों की खेती से जोड़ने वाले कुंवर सिंह ततामड़ की पहल और इसके फायदे। साथ ही, किसान राम भरोसी गुर्जर से समझिए कि सरसों का तेल और खली बेचकर प्रति क्विंटल करीब ₹1,700 का अतिरिक्त मुनाफा कैसे कमाया जा सकता है।

जानिए सरसों की उन्नत खेती, पीली सरसों के फायदे, बीज चयन, खाद प्रबंधन, फसल सुरक्षा और तेल प्रोसेसिंग से कमाई का पूरा गणित। 

HIGHLIGHTS 
1. सही बीज, खाद और बुवाई से सरसों की पैदावार बढ़ाने का वैज्ञानिक तरीका
2. भरतपुर में काली सरसों छोड़ किसान तेजी से अपना रहे पीली सरसों की खेती
3. एफपीओ से 1,000 किसानों को फायदा, ₹1,300 वाला बीज सिर्फ ₹150 में
4. पीली सरसों की खेती से प्रति हेक्टेयर ₹20 हजार तक ज्यादा मुनाफा
5. कच्ची सरसों बेचने के बजाय तेल और खली बनाकर कमा रहे ₹1,700 ज्यादा
6. सरसों की नई किस्मों का ट्रायल और प्रोसेसिंग अपनाकर खेती को बना रहे फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन