उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना में किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान मिलने, गन्ना पर्ची और प्रशासनिक कामकाज से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गन्ना समितियों के सचिवों और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इन समस्याओं के कारण किसान परेशान हैं और उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
धरने में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग भी रखी। इस पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात के लिए पांच लोगों के नाम देने को कहा। धरने में मंडल अध्यक्ष चौ. रामवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुंवरपाल सिंह, अमित कुमार, दुर्गपाल सिंह, शौकीन, नीटू भाटी और सुंदर सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।