विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Haryana Farmers Will Get Improved Vegetable Saplings Government Will Also Provide Subsidy

हरियाणा : किसानों को मिलेगी सब्जियों की उन्नत पौध, सब्सिडी का भी लाभ देगी सरकार

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Fri, 13 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

  • हरियाणा सरकार किसानों को सब्जियों की उन्नत किस्मों की पौध उपलब्ध कराएगी।

  • घरौंडा के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में रबी सीजन की पौध तैयार हो रही है।

  • तरबूज, खरबूज, खीरा और शिमला मिर्च की पौध मिलेगी।

  • किसान अपना बीज देकर भी केंद्र से स्वस्थ पौध तैयार करवा सकेंगे।

सब्जियों की खेती
सब्जियों की खेती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें सब्जियों की उन्नत किस्मों की पौध उपलब्ध कराएगी। इसके लिए उद्यान विभाग के घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में रबी सीजन की सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। इससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली पौध मिलेगी और सब्जियों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उद्यान विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, केंद्र में तरबूज, खरबूज, खीरा, शिमला मिर्च और बेल वाली अन्य सब्जियों की उन्नत पौध तैयार की जा रही है। किसान चाहें तो अपने खेत में बोने के लिए इस्तेमाल होने वाला बीज भी केंद्र को दे सकते हैं। इस बीज से किसानों की जरूरत के मुताबिक स्वस्थ पौध तैयार करके निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

पौध पर मिलेगी सब्सिडी
किसानों को उन्नत पौध उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की ओर से विभागीय नियमों के अनुसार सब्सिडी भी दी जाएगी। सब्सिडी की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इससे किसानों को पौध तैयार कराने पर आने वाले खर्च में राहत मिलेगी।

हाईटेक ग्रीन हाउस में तैयार हो रही पौध
घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में पौध तैयार करने के लिए 1,792 वर्ग मीटर क्षेत्र में हाईटेक ग्रीन हाउस बनाया गया है। यहां नियंत्रित वातावरण में सब्जियों की स्वस्थ और उन्नत पौध तैयार की जा रही है। किसान इस सुविधा का लाभ उठाकर बेहतर गुणवत्ता वाली पौध प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन