Home›Khabar Junction›
Ai Technology Reduce Farming Costs Farmers Crop Advice Based Their Farmland Startup Iit Palakkad
खेती का खर्च घटाएगी AI तकनीक: खेत के हिसाब से किसानों को मिलेगी फसल की सलाह, जानें
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:10 PM IST
सार
IIT पालक्काड का रेविन कृषि स्टार्टअप AI तकनीक से किसानों को खेत, मिट्टी, मौसम और फसल के हिसाब से सलाह देगा। इससे सिंचाई, फसल प्रबंधन और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सकती है।
खेती में कीटों और बीमारियों का हमला किसानों के लिए बड़ी परेशानी है। फसल को बचाने के लिए किसान रासायनिक और जैविक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनका सही असर नहीं होता। इससे फसल को नुकसान होता है और किसानों की लागत भी बढ़ जाती है। अब इस समस्या को दूर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद ली जा रही है।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के IIT पालक्काड में वर्ष 2023 में शुरू हुए स्टार्टअप 'रेविन कृषि' (Revin Krishi) ने खेती को आसान और वैज्ञानिक बनाने की पहल की है। यह स्टार्टअप AI तकनीक की मदद से किसानों को उनके खेत और फसल के हिसाब से जरूरी सलाह दे रहा है।
IIT पालक्काड के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रीनाथ विजयकुमार के मुताबिक, इस स्टार्टअप की शुरुआत किसानों को खेती से जुड़ी सही और समय पर जानकारी देने के मकसद से की गई। उन्होंने बताया कि किसान आज कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इनमें मौसम का अचानक बदलना, खेती की बढ़ती लागत, पानी की कमी और फसलों में कीटों व बीमारियों का प्रकोप शामिल है।
खेत के हिसाब से मिलेगी खेती की सलाह
डॉ. श्रीनाथ के अनुसार, कई किसानों को अपनी फसल के लिए सही समय पर और स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक जानकारी नहीं मिल पाती। सामान्य कृषि सलाह हर इलाके और हर खेत के लिए कारगर नहीं होती, क्योंकि मिट्टी, मौसम और फसल की स्थिति अलग-अलग होती है।
इसी समस्या को देखते हुए रेविन कृषि AI तकनीक की मदद से खेतों से जुड़ी स्थानीय जानकारी का विश्लेषण करता है। इसके आधार पर किसानों को सिंचाई, फसल की देखभाल और कृषि संसाधनों के इस्तेमाल से जुड़ी सलाह दी जाती है।
खेती की लागत घटाने और पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
डॉ. श्रीनाथ का कहना है कि इस तकनीक का मकसद किसानों को सोच-समझकर खेती से जुड़े फैसले लेने में मदद करना है। सही समय पर उपयोगी जानकारी मिलने से किसान पानी, खाद और दूसरी कृषि सामग्री का जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे खेती में होने वाला गैरजरूरी खर्च कम करने और फसल की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। स्टार्टअप का उद्देश्य भरोसेमंद जानकारी और आसान सलाह के जरिए वैज्ञानिक खेती को किसानों तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें बेहतर नतीजे मिल सकें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।