मुरादाबाद के किसान निर्दोष कुमार 21 एकड़ में ताइवान पिंक अमरूद की बागवानी कर रहे हैं। फलों की बैगिंग से उन्हें ₹45–50 प्रति किलो तक भाव मिल रहा है। खास बात यह है कि वे मंडी के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए एडवांस बुकिंग मॉडल अपनाते हैं, जिसमें व्यापारी पहले से तय भाव पर पूरा बाग खरीद लेते हैं। अमरूद के साथ उड़द की सहफसली खेती से भी उन्हें अतिरिक्त आमदनी होती है। जानिए उनकी बागवानी, मार्केटिंग और कमाई का पूरा मॉडल।
HIGHLIGHTS
21 एकड़ में ताइवान पिंक अमरूद की बागवानी
बैगिंग से वजन और भाव, दोनों में बढ़ोतरी
₹20 से ₹50/kg तक पहुंचा अमरूद का भाव
एडवांस बुकिंग पर मिलता है इस बाग का फल
मंडी के उतार-चढ़ाव से बचने का खास मार्केटिंग मॉडल
अमरूद के साथ उड़द की सहफसली खेती से अतिरिक्त कमाई