विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Video Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan S Interaction With Farmers In Lucknow Major Announcements F

VIDEO: लखनऊ में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान संवाद, किसानों के लिए बड़े ऐलान

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Wed, 04 Nov 2026 01:32 PM IST
VIDEO: Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan’s interaction with farmers in Lucknow; major announcements f
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसान चौपाल में किसानों से संवाद किया। उन्होंने मिट्टी की सेहत बचाने, रासायनिक खादों और कीटनाशकों का सीमित उपयोग करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। इस दौरान यूपी में मूंगफली और तिल की MSP पर खरीद को केंद्र की मंजूरी और 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 374 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को भी अहम सौगात बताया गया।

कार्यक्रम में गन्ने की खेती में आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल, खाद और सिंचाई की नई तकनीकों तथा खेती की लागत घटाने पर चर्चा हुई। वहीं, भारत ने गन्ने की उत्पादकता में ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए 84.99 टन प्रति हेक्टेयर का स्तर हासिल किया है। किसान ओमप्रकाश मौर्य ने ड्रैगन फ्रूट की खेती और मधुमक्खी पालन का अनुभव साझा किया, जबकि किसान शुभम और कृषि वैज्ञानिकों ने भी खेती से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

HIGHLIGHTS 
लखनऊ में खेत बचाओ अभियान के तहत पहुंचे कृषि मंत्री, किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील
यूपी में मूंगफली और तिल की MSP पर खरीद को केंद्र की मंजूरी
500 करोड़ रुपये से बनेंगी यूपी के गांवों में 374 सड़कें
11 साल में खाद्यान्न उत्पादन 49% बढ़ा, गेहूं-चावल का निर्यात भी बढ़ा
भारत गन्ने की उत्पादकता में ब्राजील से आगे, 84.99 टन प्रति हेक्टेयर पहुंची उपज
गन्ने की बुवाई से सिंचाई तक आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल, घटेगी लागत
 

विज्ञापन
विज्ञापन