विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Bamul After Nandini Milk Ghee Butter Cheese Also Expensive New Prices Came Effect November 4

BAMUL: दूध के बाद अब घी, मक्खन और पनीर भी महंगे... 4 नवंबर से लागू हुई नई कीमतें

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 05 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

  • BAMUL ने नंदिनी के घी, मक्खन, पनीर और ट्रुप्टी दूध की कीमतें बदलीं।

  • नंदिनी का एक लीटर घी का पैक अब 850 रुपये में मिलेगा।

  • एक किलो नंदिनी पनीर की कीमत 485 रुपये तय की गई है।

  • 100 ग्राम नमकीन मक्खन 90 रुपये और 500 ग्राम 380 रुपये में मिलेगा।

डेयरी उत्पाद
डेयरी उत्पाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में दूध और दही के दाम बढ़ने के बाद अब नंदिनी के घी, मक्खन और पनीर खरीदने के लिए भी लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) ने नंदिनी के कई डेयरी उत्पादों की कीमतों में बदलाव किया है। नई दरें 4 नवंबर से लागू हो गई हैं।

इससे पहले कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने करीब एक सप्ताह पहले नंदिनी दूध के दाम में 8 रुपये प्रति लीटर और दही के दाम में 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब घी, मक्खन, पनीर और ट्रुप्टी दूध की नई कीमतें भी जारी कर दी गई हैं।

नंदिनी घी की नई कीमतें
BAMUL की ओर से 4 नवंबर को जारी सर्कुलर के अनुसार, नंदिनी घी के अलग-अलग पैक की नई खुदरा कीमतें तय की गई हैं। इसके तहत 200 मिली सैशे की कीमत 95 रुपये और 500 मिली पैक की कीमत 425 रुपये रखी गई है। एक लीटर घी का पैक 850 रुपये में मिलेगा। वहीं, PET जार में 50 मिली की कीमत 65 रुपये, 100 मिली की 100 रुपये, 200 मिली की 180 रुपये, 500 मिली की 435 रुपये और एक लीटर की 870 रुपये तय की गई है। इसके अलावा, 5 लीटर पैक 4,250 रुपये और 15 किलो टिन 14,100 रुपये में मिलेगा।

मक्खन और पनीर के भी बढ़े दाम
नंदिनी के नमकीन मक्खन (Salted Butter) की कीमत 100 ग्राम के पैक के लिए 90 रुपये और 500 ग्राम के पैक के लिए 380 रुपये तय की गई है। वहीं बिना नमक वाले मक्खन (Unsalted Butter) का 200 ग्राम पैक 160 रुपये और 500 ग्राम का पैक 390 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा फैमिली पैक मक्खन की कीमत 90 रुपये रखी गई है। 10 ग्राम वाले ब्लिस्टर पैक की कीमत के हिसाब से एक किलो मक्खन 900 रुपये का पड़ेगा।

पनीर की नई कीमतें भी जारी की गई हैं। अब 200 ग्राम नंदिनी पनीर 115 रुपये, 500 ग्राम 260 रुपये और एक किलो पनीर 485 रुपये में मिलेगा। वहीं 200 ग्राम मीडियम फैट पनीर की कीमत 110 रुपये तय की गई है।

ट्रुप्टी दूध की नई कीमतें
BAMUL ने ट्रुप्टी दूध के दाम भी संशोधित किए हैं। अब 135 मिली दूध का पैक 11 रुपये और 450 मिली का पैक 33 रुपये में मिलेगा। नई कीमतें 4 नवंबर से लागू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन