दिवाली से ठीक पहले सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आलू किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम ने एलान किया है कि प्रदेश सरकार आलू किसानों को हर क्विंटल पर 50 रुपये की सब्सिडी देगी। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश के चालर लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने और तिन जिलों के किसानों को खास पैकेज देने का एलान किया है।
आलू किसानों को हर क्विंटल पर मिलेंगे 50 रुपये
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत आलू उत्पादकों को हर क्विंटल पर 50 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य के आलू किसानों को अपनी उपज दूसरे राज्यों में भेजने की अनुमति दी जाएगी।
4 लाख किसानों को बिजली सब्सिडी, तीन जिलों के लिए खास पैकेज
मुख्यमंत्री ने राज्य के चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने का वादा किया। इसके अलावा झाड़ग्राम, पुरुलिया और अलीपुरद्वार जिलों के किसानों के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा की।
बंगाल के 46 लाख किसानों को मिला PM किसान का लाभ
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल के 46 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। इसके तहत देशभर के किसानों के लिए कुल 18,880 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इसमें 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पश्चिम बंगाल के लाभार्थियों के लिए थी।