उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और हापुड़ के किसानों ने आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और बेहतर फसल प्रबंधन से आलू उत्पादन की नई मिसाल पेश की है। कहीं 130 एकड़ में सालाना 20,000 क्विंटल आलू का उत्पादन हो रहा है, तो कहीं क्रॉप रोटेशन से खाद और कीटनाशकों का खर्च घटाया जा रहा है। वहीं, बेड विधि और लेजर लेवलिंग जैसी तकनीकों से आलू की क्वालिटी और पैदावार बेहतर बनाई जा रही है। इस खास रिपोर्ट में जानिए आलू की बंपर पैदावार के लिए सही बीज, मिट्टी, पोषण, सिंचाई और फसल प्रबंधन का पूरा गणित। साथ ही समझिए कि किसान अपनी लागत कैसे घटा सकते हैं और आलू की खेती को बेहतर कमाई का जरिया कैसे बना सकते हैं।
HIGHLIGHTS
4 एकड़ से 130 एकड़ तक का सफर, आलू की खेती से करोड़ों का टर्नओवर
100% ऑटोमेटेड मशीनों से आलू की खेती कर रहे शाहजहांपुर के किसान
केला-आलू क्रॉप रोटेशन से घटाई खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता
बिना अंधाधुंध रासायनिक खाद के प्रति एकड़ 360 कट्टे आलू का उत्पादन
34 इंच चौड़ी बेड विधि से आलू की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने की कोशिश
कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग से मजबूत होगी आलू किसानों की बाजार तक पहुंच