विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Onion Onion Cultivation Now Possible Even During The Rainy Season A Farmer From Bundelkhand Achieves A Remar

ONION : बरसात में भी होगी प्याज की खेती, बुंदेलखंड के किसान ने कर दिखाया कमाल

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Tue, 17 Nov 2026 02:00 PM IST
ONION: Onion cultivation now possible even during the rainy season; a farmer from Bundelkhand achieves a remar
विज्ञापन

बुंदेलखंड में जहां बारिश के मौसम में प्याज की खेती करना किसानों के लिए चुनौती रहा है, वहीं निवाड़ी के किसान भरत सिंह राजपूत ने खरीफ प्याज की सफल खेती कर नई उम्मीद जगाई है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की मदद से उन्होंने बल्बलेट्स यानी गठिया तकनीक अपनाई। इस विधि से महज 60-70 दिनों में प्याज की फसल तैयार हो सकती है।

इस वीडियो में जानिए गठिया तकनीक से प्याज की खेती कैसे करें, बीज से गठिया तैयार करने का सही समय, रेज्ड बेड बनाने का तरीका और रोपाई से लेकर सिंचाई तक की पूरी जानकारी। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, अनुकूल परिस्थितियों में इस तकनीक से एक एकड़ में 175-200 क्विंटल तक उत्पादन संभव है। बुंदेलखंड के किसानों के लिए खरीफ प्याज की खेती आय बढ़ाने का एक नया विकल्प बन सकती है। 

HIGHLIGHTS 
बुंदेलखंड में खरीफ प्याज की खेती सफल, दो महीने में तैयार हुई फसल
बरसात में भी उगेगा प्याज, बल्बलेट्स तकनीक से 60-70 दिन में फसल तैयार
खाली खेतों में उगाएं खरीफ प्याज, एक एकड़ में 7 लाख रुपये तक की उपज
बेड पर प्याज की खेती से मिली सफलता, फूलगोभी से ज्यादा आमदनी की उम्मीद
15 अगस्त के बाद करें गठिया की रोपाई, बारिश में भी सुरक्षित रहेगी फसल
बुंदेलखंड के 14 जिलों में बढ़ेगी खरीफ प्याज की खेती, किसानों को मिलेगा बीज 

विज्ञापन
विज्ञापन