विज्ञापन
Home› Video› Khabar Junction› Bird Flu Vaccine Developed For A Bird Flu Virus With A Mortality Rate Of Up To 100 Reliance On Foreign Vacc

Bird Flu: 100% तक मृत्यु दर वाले बर्ड फ्लू VIRUS का टीका तैयार, विदेशी वैक्सीन पर निर्भरता होगी कम

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Thu, 19 Nov 2026 09:13 PM IST
Bird Flu: Vaccine developed for a bird flu virus with a mortality rate of up to 100%; reliance on foreign vacc
विज्ञापन

भारत ने बर्ड फ्लू (H5N1) से लड़ने के लिए पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। ICAR के भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने यह टीका अत्यधिक संक्रामक H5N1 क्लेड 2.3.2.1a वायरस के खिलाफ तैयार किया है। 20 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। अब तक बर्ड फ्लू के टीकों के लिए विदेशी सप्लाई पर निर्भर भारत के लिए यह उपलब्धि पोल्ट्री उद्योग को सस्ती और सुलभ वैक्सीन उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम है। इस वीडियो में जानिए स्वदेशी वैक्सीन कैसे पोल्ट्री किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने, मुर्गियों में संक्रमण का खतरा कम करने और पशु एवं मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा मजबूत करने में मदद कर सकती है।

HIGHLIGHTS 
भारत ने बनाई पहली स्वदेशी हाई पैथोजेनिक बर्ड फ्लू वैक्सीन
H5N1 वायरस से मुर्गियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, पोल्ट्री किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद
बर्ड फ्लू से 100% तक मृत्यु दर का खतरा, अब देश में ही तैयार होगा टीका
विदेशी वैक्सीन पर निर्भरता होगी कम, सस्ता और तेज होगा टीकाकरण
मुर्गियों से इंसानों तक संक्रमण का खतरा, वैक्सीनेशन से मजबूत होगी सुरक्षा
बर्ड फ्लू से पोल्ट्री कारोबार को बचाने की तैयारी, 20 नवंबर को लॉन्च होगी स्वदेशी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन